यह चित्रकारी, कलाकार द्वारा अपने जीवन के अंतिम चरण में प्रयुक्त, सुमी-ए जापानी तकनीक से प्रेरित, एकरंगी स्याही और जलरंग चित्रकारियों की एक श्रृंखला से संबंधित है। इन रचनाओं को न्यूनतम रूप से रेखित किया गया था, जिनमें एक सहज दृष्टिकोण से प्राकृतिक रूपों को बनाने के लिए स्याही की केवल कुछ ही रेखाएँ बनाई गईं थीं। उपर्युक्त चित्रकारी ‘एक बाजीगर’ (अ जग्ग्लर) श्रृंखला से है। इसमें कलाकार ने अपने जानवरों के साथ घूमते हुए एक बाजीगर को दर्शाया है जिसमें उन्होंने रेखाओं की एक ऐसी श्रृंखला प्रस्तुत की है जो रंग-संबंधी विविधताओं में चित्र की लय और आकृति को दर्शाती है। यह चित्रकारी श्री बिस्वरूप बोस और श्रीमती निवेदिता बोस के संग्रह से खरीदी गई थी, जो कि नंदलाल बोस की संतानें थीं। यह एक अभिलेख वहन करती है, जिसमें चित्रकारी के बाएँ हाशिये पर लंबवत काले रंग में कूँची से ''27.7.59' दिनांकित है और बंगाली में 'नंदा' हस्ताक्षरित है। चित्रकारी में लाल रंग से कलाकार की निजी मुहर भी है। वर्तमान में इसे राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली, में प्रदर्शित किया गया है।
- Identifier
- ngma-05419
- Material
- Watercolour, Paper
- Pages
- 50.6 x 37.8 cm
- Published in
- India
- Type
- चित्रकारी